Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:40 am

Thursday, July 9, 2026, 6:40 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

माताजी भक्ति सागर ग्रुप : 15 कन्याओं को दी शगुन की सामग्री

नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

पंकज जांगिड़. जोधपुर

माताजी भक्ति सागर ग्रुप की ओर से निराश्रित, असहाय व गरीब वर्ग की 15 विवाह योग्य कन्याओं का कन्यादान स्वरूप शगुन कार्यक्रम गोल बिल्डिंग चौराहा स्थित श्री जबरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ, साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

ग्रुप के प्रमुख संरक्षक संतोष-प्रेम राठी ने बताया कि शगुन कार्यक्रम के तहत कन्याओं का हल्दी-मेहंदी लगाकर लाडकोड किया और मंगल गीतों व ढोल-थाली पर सभी ने नृत्य किया। कन्याओं को सुखमय दाम्पत्य जीवन यापन की जरूरतमंद सामग्री व उपहार भेंट कर विदाई दी गई। इस कार्यक्रम के साथ अब तक 231 कन्याओं का शगुन कार्यक्रम आयोजित हो चुका हैं।

ग्रुप की संरक्षक गीता माछर ने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से मुन्नी भाटी को अध्यक्ष, मधु भंडारी को सचिव व शांता शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष मीना परिहार, पूर्व सचिव इंद्रा सोनी व पूर्व कोषाध्यक्ष शोभा जोशी ने मुन्नी भाटी, मधु भंडारी व शांता शर्मा का साफा व मोतियों की माला पहनाकर स्वागत-सम्मान किया।

इस आयोजन में उम्मेद मल लोढ़ा, विमल-श्रीकांता बूब, रानी परवानी, ललिता वर्मा, गोपी धूत, सुमन राठी, शारदा टाक, तारा गहलोत, यशोदा देवड़ा, ऊषा सोनी, ऊषा बूब, रजनी जोया, अलका चांडक, ममता धूत, सुनिता जांगिड़, सीमा चांडक, सुनिता सोनी, सविता भट्ट, लता व्यास, तारा बिड़ला, ऊषा बंग, सरला सोनी, प्रभा डागा, सुलेखा भंसाली, मीना जांगिड़, दम्मु सोयटा, संतोष कच्छवाहा, रामा लाखोटिया, सोनिया जांगिड़, कमला धूत, शांता बूग, मंजु झंवर, कृष्णा गहलोत, कुसुम शारडा, राजेश्वरी अरोड़ा, वीणा सैन, निर्मला अरोड़ा, किरण फोफलिया, ममता बाहेती, निशा पुंगलिया, संतोष गहलोत, मधु गांधी, सीता, रीना बूग, साधना मोहनोत, लक्ष्मी माली, चंचला दवे, मंजू डागा, सरला चांडक, प्रेमलता मालू, चुकी देवी, अनिता कलानी, मंजू केला, प्रेरणा मंत्री, अंजु परिहार, रिंपी सहित अनेक दानदाताओ और सेवादारों ने महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor