राखी पुरोहित. जोधपुर
गांधी कुष्ठ आश्रम के करीब 120 परिवारों को जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की अध्यक्ष निरूपा पटवा द्वारा भोजन और वस्त्र वितरित किए गए। निरूपा पटवा ने बताया कि गांधी कुष्ठ आश्रम में सभी परिवारों के लगभग एक सो बीस से ज़्यादा लोगों को सर्दी से राहत देने के लिए सभी को सभी तरह के कपड़े और स्वेटर आदि वितरण किए गए।
साथ्र ही खाने की सामग्त्री में चावल, आटा, चाय, शक्कर, मूंगफ़ली, गजक, तिल के लड्डू, सूखे मेवे, मिठाई, फल, बिस्किट आदि वितरित किए गए। सचिव पूनम राठी को आश्रम की संस्थापक ने कॉलोनी की मूलभूत आवश्यकताओ पर चर्चा की। उन्होंने इस पर कार्य करने का आश्वासन दिया और आगे भी सहयोग करने की इच्छा जताई। निरूपा पटवा ने बताया कि ग्रुप कि सदस्य पूनम राठी, ऋचा जैन, पूजा खीवसरा, संतोष लूकर, चन्द्रा जैन, मंजू लोहिया, कृष्णा राठी आदि ने सहयोग किया ।
प्रधान सुरेश सहित ऑफिस स्टाफ ने संस्थान का आभार व्यक्त किया। निरूपा पटवा ने बताया कि नेतृत्व में यह ग्रुप पिछले पाँच वर्षों से लगातार अनाथ आश्रम, बाल आश्रम, वृदाश्रम, कच्ची बस्तियाें, शिक्षा, चिकित्सा, महिला ससक्तिकरण, विकलांग, कैंसर पीड़ित के लिए, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, पुरातत्व संरक्षण तरह तरह के जागरूकता अभियान, योगा सेमिनार, सेल्फ डिफेंस आदि कार्य करता आ रहा है।







