केंद्रीय बजट 2026 बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं बल्कि विकसित भारत का स्पष्ट रोडमैप है।विजय बाफना भाजपा नेता , बीकानेर
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 आत्मनिर्भर व विकसित भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है जो गरीब, महिला, किसान, युवा, पिछड़े और वंचितों सहित हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला साबित होगा।
इसके तीन प्रमुख कर्तव्य आर्थिक ग्रोथ को गति देना, जनता की उम्मीदों को पूरा करना और सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को मजबूती देना है।
निश्चित तौर पर यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा। ऐसे शानदार, दूरदर्शी और जनहितैषी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय वित्त मंत्री जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।







