Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:17 am

Sunday, August 23, 2026, 8:17 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हाईकोर्ट को बम से उड़ने के मिली धमकी जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर बेंच में हड़कंप अलर्ट सायरन बजते ही खाली कराए गए कोर्ट रूम

स्वतंत्र पत्रकार जोधपुर । राजस्थान हाईकोर्ट को आज फिर तीसरी बार बम से उड़ने की धमकी मिलने से जयपुर बेंच और जोधपुर मुख्य पीठ में हार्डकंप मच गया।
जोधपुर हाईकोर्ट में उस समय तुरंत अलर्ट सायरन बजने के साथ कोर्ट खाली कराए गए ।कोर्ट के सुबह
कार्यवाही स्थगित कर दी गयी। जयपुर जोधपुर में पुलिस बम निरोधक दस्ते पहुंच गई है।
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्य पीठ परिसर में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक सुरक्षा अलर्ट का सायरन गूंज उठा। सायरन की आवाज सुनते ही सुरक्षाकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए सभी कोर्ट रूम और चैम्बर्स को खाली कराना शुरू कर दिया। संदिग्ध धमकी के बाद अलर्ट कर दिया। सुरक्षा घेरा सख्त करदेया। हाईकोर्ट प्रशासन को एक संदिग्ध धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ है। इस सूचना के मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने बिना कोई जोखिम लिए परिसर को खाली कराने का बड़ा फैसला लिया।
कोर्ट की कार्यवाही पर रोक: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुबह 11:30 बजे तक अदालतों की सभी न्यायिक कार्यवाहियों को रोक दिया गया है।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट: परिसर के हर कोने की गहन जांच की जा रही है। बम स्क्वायड और स्थानीय पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात है।
अधिकारियों की अपील: उच्च अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने अधिवक्ताओं और आम जनता से पैनिक न होने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
जयपुर और जोधपुर दोनों जगह तनाव
आज ही जयपुर हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस संदिग्ध सायरन और धमकी भरे ईमेल ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor