Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:50 am

Sunday, August 23, 2026, 8:50 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के पुत्र हमीर सिंह के विवाह समारोह में आएंगे दिग्गज

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर 

पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह के पुत्र हमीर सिंह के विवाह समारोह में दिग्गज शामिल होंगे। विवाह समारोह 19 और 20 फरवरी को जोधपुर व जयपुर में आयोजित होगा। 1 मार्च को जसोल में आशीर्वाद समारोह होगा। विवाह समारोह में देशभर के राजनीतिक दिग्गजों की रहेगी मौजूदगी।

संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले व संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी करेंगे शिरकत। सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रभारी राधामोहन अग्रवाल भी आएंगे। गृह मंत्री अमित शाह 1 मार्च को जसोल में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 20 फरवरी को जयपुर कार्यक्रम में रहेंगे उपस्थित। राहुल गांधी जयपुर समारोह में हो सकते हैं शामिल। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जयपुर कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी भी जयपुर में करेंगे शिरकत, सचिन पायलट और हनुमान बेनीवाल की उपस्थिति भी संभावित है वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत के शामिल होने की संभावना है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor