Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:50 am

Sunday, August 23, 2026, 8:50 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महाशिवरात्रि की तैयारियां : शिव बारात में खाटू से निशान यात्रा के साथ श्याम तो वृंदावन से बांके बिहारी शामिल होंगे

नौ देवी संग काला गोरा भेरू, भस्म रमाती भूतों की टोली के साथ डोली में सवार होगे दूल्हे महाकाल

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जोधपुर 

महाशिवरात्रि पर शिव बारात में खाटू से निशान यात्रा के साथ श्याम तो वृंदावन से बांके बिहारी भी होगे शामिल। सरदारपुरा के सत्संग भवन से शुरू होगी बारात। शिव बारात महोत्सव समिति सरदारपुरा प्रखंड द्वारा महाशिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

आयोजन को लेकर महोत्सव समिति की ओर से गुरुवार दोपहर हुई प्रेसवार्ता में विश्व हिंदू परिषद प्रांत अध्यक्ष व शोभायात्रा संरक्षक डॉ राम गोयल ने बताया कि इस बार की शोभायात्रा विशेष होगी । उज्जैन से स्वयं बाबा महाकाल दूल्हा बन आ रहे हैं । जो कलकत्ता के विशेष पुष्प से वही के कारीगरों द्वारा सजाए महाडोल में विराजित होगे । वृंदावन से बांके बिहारी का नयनाभिराम विग्रह जो स्वर्ण आभूषण से सुसज्जित होगा। जो भक्तों को दर्शन देंगे। जिनको चंवर और मयूर पंख से अगवानी करते भक्त चलेंगे ।

समिति अध्यक्ष किन्नर समाज गादीपति सरोज मासी ने बताया कि खाटू धाम से स्वयं बाबा श्याम निशान यात्रा के साथ बाराती बनेंगे। और फाल्गुन महारस का आनंद बिखेरेंगे। महाराष्ट्र के नासिक का सुप्रसिद्ध सिंह गर्जना ढोल नगाड़े का दल भगवा ध्वज के साथ वादन कर लोगो के बीच कोहतुल बनेगा। यात्रा के आगे की ओर महिलाएं मंगल कलश लेकर विवाह गीत गाती हुई आगे चलेंगी । बालोतरा की अंगी गैर, जयपुर की महादेव अघोरी टोली का भस्म रमाती प्रदर्शन नृत्य, उज्जैन की डमरू खड़क ताल वादक दल का आरती वंदन प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र होगे।

समिति संरक्षक सुरेश आयनी ने बताया कि हाथी घोड़े ऊंट के साथ नंदी बैल पर महादेव रूप धर बैठेंगे। साथ ही आगे अखाड़े के युवा आग बनाटी, अंगारे के साथ हैरत अगेज करतब दिखाते चलेंगे। बारात में आकर्षक शाही लवाजमे के साथ बैंड का वादन होगा और राजस्थान की प्रमुख किन्नर गादीपति बग्गी में सवार लोगों को आशीर्वाद देगी ।

बारात से पूर्व उदगम स्थल पर मुख्य वक्ता विहिप प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल द्वारा महादेव की भक्ति से शक्ति का संचय कर राष्ट्र धर्म संस्कृति के साथ सनातन की रक्षा कैसे हो इस विषय पर उद्बोधन भी होगा। इसके बाद बारात सरदारपुरा के सत्संग भवन से मंच स्वागत कार्यक्रम के बाद शुरू होकर बी रोड जालोरी गेट भीतरी शहर होते हुए अचलनाथ पर सम्पन्न होगी। जहां से महादेव विवाह के भूतनाथ प्रस्थान करेंगे। तोरण वरमाला और पाणिग्रहण संस्कार के साथ विवाह की सभी रस्में वही सम्पन्न होगी।

इस बार महादेव विवाह का पूर्ण आयोजन भी किया जाएगा जिसमें कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड में 3 दिवसीय वैवाहिक कार्यक्रम के तहत हल्दी, मेंहदी , मायरा, संगीत , मिलनी सहित कार्यक्रम होगे। पत्रकार वार्ता में समिति के संयोजक जीतसा भाटी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनन परिहार अर्जुन भाटी, हेमंत जोजावर, ललित पारवानी, हिमांशु पंवार, हरमन चौहान सहित पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor