आनंद एम. वासु. जैसलमेर
श्री तनोट माता मन्दिर ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को सूचित किया गया है कि 12 फरवरी 2026 से सीमा-दर्शन (बॉर्डर विजिट) हेतु ऑनलाइन बॉर्डर पास अनिवार्य कर दिया गया है। सभी आगंतुकों को ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.shritanotmatamandirtrust.com के माध्यम से पूर्व में ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक होगा।
प्रत्येक वयस्क (Adult) आगंतुक को अपना अलग-अलग ऑनलाइन पास भरना होगा। 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए पास भरना आवश्यक नहीं है। ऑनलाइन पास भरने के उपरांत उसकी प्रति आपके द्वारा दर्ज किए गए ई-मेल पते पर भेज दी जाएगी। उस पास की 2 प्रिंट प्रतियाँ साथ लाएँ, जिससे चेक-इन प्रक्रिया सरल एवं शीघ्र हो सके तथा लंबी प्रतीक्षा (Queue) से बचा जा सके।
साथ ही, आगंतुक अपने साथ वही मूल पहचान पत्र (Original ID Card) अवश्य लाएँ, जिसकी जानकारी ऑनलाइन फ़ॉर्म में भरी गई है, ताकि सत्यापन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी आगंतुकों से अपील की गई है कि यात्रा से पूर्व अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पास बनवाकर ही आएं, जिससे प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से सम्पन्न हो सकें।








