Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:18 am

Sunday, August 23, 2026, 8:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी बनाए जाने पर आनंद दवे का ऐतिहासिक स्वागत

राखी पुरोहित. जोधपुर 

काया पलट – मुख्यालय — संगठन के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आनंद दवे को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आनंद दवे का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं, साफा एवं जोरदार नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आनंद दवे जैसे जमीनी और कर्मठ नेता को यह जिम्मेदारी मिलना संगठन की मजबूती का संकेत है। अपने उद्बोधन में आनंद दवे ने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि वे नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर राकेश पुरोहित, युवा नेता विष्णु , जय किशन सोलंकी, नवीन सेन, राहुल चौहान, लोकेश आसेरी, जयेश चौहान, अशोक कुमार चितारा, ऋषि भाई आदि सभी उपस्थित हुए और बधाई प्रेषित की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor