Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:16 am

Sunday, August 23, 2026, 7:16 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बस ऑनर एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन चक्का जाम

शिव वर्मा. जोधपुर 

ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बस ऑनर एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन चक्का जाम की घोषणा की है। आज मध्यरात्रि 12 बजे से चक्का जाम की घोषणा की गई है। निजी बसों में यात्रा करने के लिए बुकिंग बंद हो गई है। जोधपुर से किसी भी बड़े स्टेशन के लिए एडवांस में होने वाली बुकिंग बंद हो गई है। दूर दराज वाले स्टेशन के लिए एडवांस में होती है यात्रियों की सीटों की बुकिंग। राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के परिवहन नियम लागू करने का विरोध किया जा रहा है। एसोसिएशन के सचिव भंवरलाल सियाग ने जानकारी दी। कहा-नए नए नियमों से छोटे और मध्यम व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। राजस्थान में परिवहन व्यवसायियों का ये बड़ा प्रदर्शन होगा। स्लीपर बस, सिटी बस, स्टेज कैरिज, ग्रामीण बस सेवा शामिल है। ऑटो रिक्शा और टैक्सी संचालक भी शामिल है। बड़ी कंपनियों को अप्रत्यक्ष लाभ मिलने की आशंका व्यक्त की गई है। ग्रामीण और लोक परिवहन सेवाओं पर पड़ेगा गंभीर प्रभाव। सरकार से न्यायसंगत और व्यावहारिक समाधान की रखी हैं मांग। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक समाधान नहीं होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor