Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:15 am

Sunday, August 23, 2026, 7:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अरोड़ा खत्री नागौरी समाज के विष्णु कुमार अरोड़ा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

शिव वर्मा. जोधपुर 

अरोड़ा खत्री नागौरी समाज के चुनाव में विष्णु कुमार अरोड़ा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र अरोड़ा और नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि  अध्यक्ष विष्णुकुमार अरोड़ा और उपाध्यक्ष संदीप अरोड़ा चुने गए। अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में उपाध्यक्ष समाजसेवी संदीप अरोड़ा, मंत्री विकास अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विजय राज अरोड़ा व कार्यकारिणी सदस्य के रूप मै विनोद अरोड़ा, जितेंद्र अरोड़ा, जतिन अरोड़ा, श्रीनाथ अरोड़ा, संगीता अरोड़ा मनोनीत हुए। संरक्षक परमानद अरोड़ा व धर्मदास अरोड़ा चुने गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विष्णु कुमार ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि समाज की सेवा का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “आज यह विचारणीय है कि समाज का उत्थान कैसे किया जाए। हमारा लक्ष्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर शिक्षा, समाज में एकजुटता और समाज हितार्थ कार्य को प्राथमिकता ही सबसे अहम विजन रहेगा। इसके लिए हम धरातल पर उतरकर भरपूर प्रयास करेंगे।”

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor