Explore

Search

Thursday, April 30, 2026, 4:55 am

Thursday, April 30, 2026, 4:55 am

LATEST NEWS
Lifestyle

मुकनलाल जगानी को 10वीं पुण्यतिथि पर दी पुष्पांजलि

कैलाश बिस्सा. जैसलमेर

स्वर्णनगरी जैसलमेर में मुकनलाल जगानी (मुकना भा) की 10वी पुण्य तिथि जगानी पंचायत भवन में  मनाई गई। मुकना भी की पुण्यतिथि पर भजनों से स्वरांजलि दी गई वहीं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। रम्मत के दोहों से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

स्वर्गीय मुकना भा जगानी रम्मत के आधार स्तंभ थे। होली के रसिया थे। उनकी पुण्य तिथि स्थानीय युवा रम्मत कलाकारों द्वारा रम्मत शैली में मां भगवती और नगर सेठ लक्ष्मीनाथ भगवान के भजनों की धारा प्रवाहित करते हुए मनाई गई। सैकड़ों की तादाद में स्वर्णनगरी वाशिंयों ने भजन रूपी में सरिता मे डुबकियां लगाई। इस मौके पर समान कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। जगानी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनके व्यक्तित्व के संदर्भ में सूरज को दीपक दिखाने की कहावत निःसंदेह चरितार्थ होती है। आज भी होली रम्मत स्वर्णनगरी वाशियो को उनके बिना अधूरी महसूस होती है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor