Explore

Search

Saturday, April 11, 2026, 11:23 pm

Saturday, April 11, 2026, 11:23 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

फागोत्सव में राधाकृष्ण की झांकी संग झूमे भक्त

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

रातानाडा, ओल्ड केंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मन्दिर में मंदिर के महंत श्रीधरगिरी महाराज के सान्निध्य में श्रद्धा और भक्ति के साथ मंदिर सत्संग समिति एवं भक्तगणों की ओर से फागोत्सव मनाया गया।

इस दौरान गायिका मंजू डागा, उर्मिला रामावत, मंजू प्रजापति, बेबी गुर्जर, संजू सोनी, मंजू पंवार, विजयलक्ष्मी इंदा, प्रियंका, अरुण गुर्जर आदि कलाकारों ने श्याम भक्ति से ओत-प्रोत होरियों, फाग गीतों व भजनों की प्रस्तुति दी तो राधाकृष्ण की मनमोहक झांकी बनी पिंकी तिवाड़ी व बबीता भाटी के साथ भक्त पुष्प वर्षा के साथ झूमते हुए फाल्गुन की मस्ती में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम में शशिकांत तिवाड़ी, दिव्यांशु बोराणा आदि भक्तों ने व्यवस्था में सहयोग दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor