Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:46 am

Sunday, August 23, 2026, 8:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आज की हलचल : केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार

बीकानेर के कोलायत में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व हत्या का मामला

बीकानेर के कालायत में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व हत्या के मामले में बीकानेर पुलिस को आखिरकार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। SP कावेन्द्र सिंह सागर लगातार इलाके में कैम्प किए हुए थे। पुलिस की कई टीमें बनाई गई थी ।SP के निर्देशन में थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह एंड टीम को सफलता मिली। पुलिसकर्मी प्रदीप, मोहबताराम की अहम भूमिका रही। पीड़िता दुष्कर्म के बाद हो गई थी बेहोश, ऐसे में आरोपी ने कर दी थी हत्या।

राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स सोमवार रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रदेश भर में करीब 40 हजार बसों का संचालन ठप हो गया। परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में स्टेज कैरिज और कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस संचालकों ने चक्काजाम किया। इसका सीधा असर निजी बसों में रोजाना सफर करने वाले लगभग 15 लाख यात्रियों पर पड़ा। जयपुर से जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर के साथ इंदौर, अहमदाबाद के लिए चलने वाली स्लीपर बसें भी बंद हुई। जयपुर से प्रतिदिन करीब 25 हजार यात्री ऑनलाइन टिकट कराते हैं बुक। लेकिन ऑपरेटरों ने 23 से 28 फरवरी तक की बुकिंग पहले ही रोक दी। आज फिर बस ऑपरेटरों और प्रशासनिक अधिकारियों की होगी वार्ता।

जालोर: रानीवाडा जैसलमेर साबरमती ट्रेन से अवैध शराब से भरा ट्रॉली-बेग बरामद

रानीवाडा जैसलमेर साबरमती ट्रेन से अवैध शराब से भरा ट्रॉली-बेग बरामद हुआ है। ट्रेन के जनरल-कोच में 100 पव्वो से भरे बैग को रेलवे पुलिस ने जब्त किया है। रात्रि में चेकिंग के दौरान बैग के पास व्यक्ति संदिग्ध होने पर पुलिस टीम ने ली तलाशी। रतनपुर स्टेशन के पास ट्रेन धीमी हुई तो यात्री बेग छोड़कर मौके से फरार हो गया। बेग से 100 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बैग को जीआरपी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच की शुरू। जालौर के वाणिज्य निरीक्षक नटवरदान चारण ने की कार्रवाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor