Explore

Search

Sunday, April 19, 2026, 3:54 am

Sunday, April 19, 2026, 3:54 am

LATEST NEWS
Lifestyle

अर्जुन सिंह उचियारड़ा श्री रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने

महामंत्री प्रियंका बाहेती, मदन सिंह राजपुरोहित, पंकज देवड़ा को बनाया गया

शिव वर्मा. जोधपुर 

श्री रामनवमी महोत्सव समिति की घोषणा कर दी गई है। अर्जुन सिंह उचियारड़ा को अध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री प्रियंका बाहेती, मदन सिंह राजपुरोहित, पंकज देवड़ा को बनाया गया है।

विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित विराट रामनवमी महोत्सव समिति की घोषणा आज परिषद कार्यालय में की गई। कार्यक्रम में चांदपोल रामद्वारा के पूज्य संत हरिराम जी शास्त्री ने कहा कि इस भव्य शोभायात्रा से समाज में समरसता का भाव उत्पन्न होगा तथा सनातन धर्म की शक्ति को और अधिक मजबूती मिलेगी।

विहिप प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम जन-जन के आराध्य हैं और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची रामभक्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जोधपुर में रामनवमी का यह विराट आयोजन “घर-घर राम” का संदेश पहुंचाएगा।

प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने बताया कि अधिकाधिक संख्या में राम उत्सव कार्यक्रम प्रत्येक प्रखंड स्तर तक आयोजित किए जाएंगे और राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। नवनियुक्त अध्यक्ष अर्जुन सिंह उचियारड़ा ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, उसका वे पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे तथा संपूर्ण हिंदू समाज को जोड़कर रामनवमी महोत्सव को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

महोत्सव समिति ट्रस्ट अध्यक्ष रामप्रताप अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस वर्ष की शोभायात्रा की झांकियां संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “पंच परिवर्तन” विषय पर आधारित रहेंगी। समिति की प्रथम महिला महामंत्री के रूप में प्रियंका बाहेती तथा महामंत्री मदन सिंह राजपुरोहित एवं पंकज देवड़ा की घोषणा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने नवगठित समिति का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन जोधपुर महानगर मंत्री विक्रांत अग्रवाल ने किया। आज के इस कार्यक्रम में प्रांत के महेंद्र सिंह राजपुरोहित, विक्रम सिंह परिहार, पंडित राजेश दवे, दक्षिण जिला अध्यक्ष प्रेमाराम, उत्तर के अध्यक्ष प्रदीप सांखला, विवेक महर्षि, तरुण सोतवाल, नरेंद्र सिंह, बाबूलाल, छगन, कुसुम सेन, विजयलक्ष्मी, प्रेक्षा  एवं सभी जिला एवं प्रखंड के कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor