Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:53 am

Thursday, July 9, 2026, 5:53 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भाटी यूपीआरएमएस मैन ब्रांच के अध्यक्ष मनोनीत

शिव वर्मा. जोधपुर 

उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मैन ब्रांच के अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र भाटी को ब्रांच अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यूपीआरएमएस के कार्यकारी महामंत्री अजय शर्मा ने बताया कि मैन ब्रांच के रिक्त पद पर भूपेंद्र भाटी को ब्रांच अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मैन शाखा सचिव ललित गर्ग ने बताया कि भाटी लंबे समय से यूपीआरएमएस से जुड़े हुए हैं और सदैव कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत हैं। भाटी के मैन ब्रांच अध्यक्ष मनोनीत होने पर संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर मैन शाखा सचिव ललित गर्ग, राजेश शर्मा, सोहन चौधरी, शंकर दयाल डूडी, गौरव गोदारा, वर्षा पारीक, हनुमान पुरी, अरविंद बोराणा, राजेश भाटी, आलोक, मुरारी प्रसाद शर्मा, शैतान सिंह राजपुरोहित सहित यूपीआरएमएस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor