Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:16 am

Sunday, August 23, 2026, 7:16 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ट्रेलर से टकराई बस, 6 की मौत, स्लीपर बस में लटके दिखे शव; ड्राइवर साइड का हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

कैलाश बिस्सा. बालोतरा

जिले के सरवड़ी गांव में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का ड्राइवर साइड की तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और ट्रेलर ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor