पंकज जांगिड़. जोधपुर
रातानाडा शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य एवं पूर्व पार्षद ललित गहलोत के आतिथ्य में भव्य फागोत्सव मनाया गया।
व्यवस्थापक शिवानी जोशी व निकिता जोशी ने बताया इस दौरान मंदिर को आकर्षक फूलमंडली सजाया गया व भगवान का फाल्गुनी पोशाक पहनाकर मनोरम श्रृंगार किया गया। भक्तों ने भगवान को 101 किलो फूलों से होली खिलाई। इस दौरान नीलम सिंह, अरुण गुर्जर, पंकज बिंदास, बेबी गुर्जर, मंजू डागा, मंजू प्रजापति, शिव प्रकाश सोनी, संतोष मांगलिया, मंजुला खत्री, संतोष प्रजापत, उमा सोनी संजू सोनी, मनोज कंवर आदि कलाकारों व महिला मंडल ने श्याम व शिव भक्ति से ओत-प्रोत होरियां, फाग गीतों व भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी तो विभिन्न स्वांग रची महिलाओं ने भाव नृत्य कर फागोत्सव में समा बांध दिया। इस मौके समाजसेवी तेज कंवर सांखला, अशोक पंवार, प्रकाश बोराणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।



