Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:15 am

Sunday, August 23, 2026, 7:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 26 अप्रैल को, आवेदन 3 अप्रैल तक

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा राजस्थान युवा प्रकोष्ठ एंव विश्वकर्मा युवा मित्र मण्डल के संयुक्त तत्वावधान एंव पदम ग्रुप ऑफ़ कंपनीज मुंबई के सहयोग से विश्वकर्मा समाज के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 26 अप्रेल को होगा। इसके लिए राजस्थान के सभी जिलों के जिला मुख्यालय पर परीक्षा केंद्र रहेगा। सभी जिलों मे तीन-तीन जिला प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

जोधपुर जिला प्रभारी सुरेश शर्मा, रामदेव जांगिड़ व रेखा शर्मा ने बताया की परीक्षा आरपीएससी व युपीएससी की तर्ज पर आयोजित की जाएगी, जिसमें परीक्षार्थी को ओएमआर शीट पर उत्तर देने होंगे। परीक्षा दो स्तर पर होंगी, जिसमे जूनियर स्तर पर कक्षा 6 से 8 एंव सीनियर स्तर पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। फॉर्म ऑनलाइन WWW.VKYMM.ORG पर भरे जायेंगे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 3 अप्रेल हैं। राज्य स्तर पर जूनियर एंव सीनियर वर्ग के प्रथम, द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 31 हज़ार, 21 हज़ार व 11 हज़ार एंव संभाग स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 3100, 2100, 1100 रुपए? की राशि प्रोत्साहन स्वरूप नकद प्रदान की जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor