Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 1:47 am

Monday, August 24, 2026, 1:47 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री माधव सेवा समिति : संस्कार केंद्रों पर होली स्नेह मिलन मनाया

राखी पुरोहित. जोधपुर 

श्री माधव सेवा समिति द्वारा जोधपुर महानगर में संचालित संस्कार केंद्रों व विद्यालयों में भैया-बहिनों का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्नेहमिलन कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रस्तुतियां दी गई।

कार्यक्रम में हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट उम्मीद की एक किरण द्वारा बच्चों को स्कूल बैग, फ्रूट्स एवं बिस्किट का वितरण किया गया। पहल फाउंडेशन द्वारा बच्चों एवं शिक्षकों को गुलाल वितरित किया गया। हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहनी एवं पहल फाउंडेशन के कमलेश ने बताया कि श्री माधव सेवा समिति द्वारा वंचित व पिछड़ी बस्तियों में संचालित संस्कार केंद्रों के विद्यालयों के बच्चों द्वारा काफी प्रेरणादायक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट की रेखा चौधरी, गीता लाडवानी, निशा टीकवानी, गीता हरवानी, मनीषा राठौड़, वीना सखरानी, रजनी बरवानी, प्रीति रायसिंघानी, भगवान धानकानी, नरेंद्र लोकवानी, हेमा रामावत, कौशल्या भागचंदानी, नीलम जैन, आशा चंडाक आदि सदस्यों का सहयोग रहा एवं पहल फाउंडेशन के सदस्य मनोज विधानी व शिवराज आदि का भी कार्यक्रम में सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में राजेंद्र सिंह द्वारा उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। होली स्नेह मिलन के कार्यक्रम में रविप्रकाश गौड़ द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं बच्चों के लिए अल्पाहार एवं भारत विकास परिषद पावटा शाखा के संपत की टाक द्वारा मिष्ठान की व्यवस्था को गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor