Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:30 pm

Thursday, July 9, 2026, 4:30 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

समाजसेवी श्यामा शर्मा ने श्री विश्वकर्मा जांगिड कर्मचारी समिति को भेंट किया रेफ्रिजरेटर

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

पाल रोड, अरिहंत नगर स्थित श्री विश्वकर्मा जांगिड कर्मचारी समिति को समाजसेवी श्यामा शर्मा द्वारा रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) भेट किया गया । इस अवसर पर श्यामा शर्मा का समिति की मंजुलता शर्मा द्वारा साफा व माला पहनाकर और शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। साथ में राहुल शर्मा का सपत्नीक समिति अध्यक्ष रामदीन शर्मा व मंजुलता शर्मा द्वारा माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। संस्था के पदाधिकारियो ने सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

संस्था के अध्यक्ष रामदीन शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से संस्था का विकास एवं विद्यार्थियों को सुविधाएं मिलेगी। समाजसेवी श्यामा शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज सेवा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में ओमप्रकाश सुथार, मंजुलता शर्मा, लालचंद सोमरवाल, मनोहर जोपिंग, श्रीलाल कुलरिया, जगदीश, गोविंद जांगिड़ व छात्रावास के समस्त छात्र उपस्थित रहे ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor