Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:46 pm

Thursday, July 9, 2026, 5:46 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

अरविंद नगर महिला मंडल ने गोरीशंकर मंदिर में मनाया फाग रस महोत्सव

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

एयरफोर्स क्षेत्र अरविंद नगर स्थित गौरीशंकर मंदिर में अरविंद नगर महिला मंडल ने फाग रस महोत्सव मनाया। महिला मंडल की आरती सोनी ने बताया कि इस दौरान राधा कृष्ण की झांकी के रूप में कृष्ण की भूमिका में डाॅ. तृप्ति गोस्वामी ‘काव्यांशी’ और राधा की भूमिका में मंजू प्रजापति के संग भक्तों ने फूलों की वर्षा करते हुए फाग गीतों पर भावनृत्य किया। आयोजन को सफल बनाने में मनीषा चौहान, हेमा गुप्ता, सोनिया राज, अनामिका शर्मा, हिमानिश सोनी, कोशल्या तोलानी, पुष्पा शर्मा, अंशु नैन, प्रेमलता चौहान, रेखा चंदानी, भानु सुखावनी, शांति शर्मा, प्रेमलता चौहान, शारदा सोनी आदि महिलाओं ने सहभागिता निभाई। प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव सम्पन्न हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor