अन्तरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन प्रांत राजस्थान की ओर से 14-15 मार्च को भाकरोटा के एक रिसोर्ट में प्रदेश वैश्य पदाधिकारियों का समागम “मंथन” आयोजित हुआ।
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
अन्तरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन प्रांत राजस्थान की ओर से ” मंथन” समाज की शक्ति एवं संगठन के सुद्दढीकरण के लिए प्रदेश वैश्य अधिकारियों का समागम 14-15 मार्च को भाकरोटा के एक रिसोट में आयोजित हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन प्रदेश भर से आए वैश्य समाज के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने शिकरत की।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। उन्होंने वैश्य समाज की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के आथिक विकास, व्यापार, उद्योग, रोजगार सृजन तथा समाज सेवा के क्षेत्र मे वैश्य समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। वैश्य समाज ने सदैव ईमानदार व्यापार, उद्यमशीलता और सेवा भावना के माध्यम से प्रदेश की प्रगति को गति दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत 2047 और विकसित राजस्थान 2047 का लक्ष्य वैश्य समाज के विकास ओर सहयोग के बिना अधूरा है। समाज की आथिक शक्ति से ही भारत विकसित देश बनेगा।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने वैश्य समाज की व्यापार, पयर्टन, उद्योग और सामाजिक सेवा के क्षेत्र मे निभाई जा रही भूमिका पर अपने बहुमुल्य विचार रखे। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एनके गुप्ता, राजस्थान प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल, प्रदेश महामन्त्री गोपाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश कालानी, चारू गुप्ता व केदार गुप्ता मोजूद रहे।
जोधपुर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र राठी ने बताया कि जिला महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता को तीन दिन मे 106 प्राइमरी सदस्य वैश्य मित्र बनाने पर प्रदेश अध्यक्ष एनके गुप्ता व धुव्रदास अग्रवाल ने मंथन कार्यक्रम मे माला, दुपट्टा और मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्धजनो ने आनन्दप्रकाश गुप्ता की कार्यक्षमता और समाज के प्रति उनकी निष्ठा की मुक्तकंठ से सराहना की। प्रदेशभर से आये प्रतिनिधियों ने समाज की एकता, संगठन और सेवा गातिविधियो को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही 12 सूत्रों का संकल्प पत्र की पालना करने का संकल्प लिया। जिला महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मंथन कार्यकम के दूसरे दिन भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने राजनैतिक क्षेत्र, आर्थिक क्षेत्र व संस्कार मे अग्रणी बनने के लिए ज्यादा से ज्यादा वैश्य मित्र ( वैश्य सदस्य जो निःशुल्क है) बनने पर जोर दिया व प्रत्येक जिले के प्रत्येक पदाधिकारी द्वारा 1000 वैश्य सदस्य बनाने का पर जोर दिया। सभी ने कार्य को जारी रखने का भरोसा दिलाया। मंथन कार्यक्रम मे जोधपुर जिले से अध्यक्ष राजेन्द्र राठी, महामन्त्री आनन्द प्रकाश गुप्ता, महिला अध्यक्ष अनिता मेहता, युवा अध्यक्ष खुश सिंघवी, रेखा जैन, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल व मन्त्री जितेन जैन ने भाग लिया।










