Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:08 am

Sunday, August 23, 2026, 8:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अरोड़ा खत्री नागौरी समाज : नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

कार्यक्रम के दौरान पूर्व कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान किया गया, वहीं नई कार्यकारिणी का स्वागत राजस्थानी अरोड़ा खत्री समाज सर्वोच्चय समिति, जोधपुरी अरोड़ा खत्री समाज न्यास तथा वूमेन पावर ऑफ अरोड़ा ग्रुप की ओर से किया गया।

सुनील वर्मा. जोधपुर 

अरोड़ा खत्री नागौरी समाज समिति (रजि.), जोधपुर की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज प्राकृतिक चिकित्सालय, लाल पुलिया, चौपासनी रोड, जोधपुर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ (पूर्व जेडीए चेयरमैन एवं राज्यमंत्री) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेंद्र अरोड़ा (अध्यक्ष, अरोड़ा खत्री समाज सर्वोच्च समिति) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वरुण भगवान की स्तुति के साथ हुआ।

समारोह में संरक्षक परमानंद खत्री एवं धर्मदास अरोड़ा ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष विष्णु कुमार अरोड़ा, उपाध्यक्ष संदीप अरोड़ा, मंत्री विकास अरोड़ा तथा कोषाध्यक्ष विजयराज अरोड़ा सहित समिति के अन्य सदस्य — श्रीनाथ अरोड़ा, जितेंद्र अरोड़ा (श्रीजी), विनोद अरोड़ा, नारायण अरोड़ा , जतिन अरोड़ा एवं श्रीमती संगीता अरोड़ा ने भी समाज सेवा का संकल्प लेते हुए कार्यकारिणी सदस्य के रूप शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व कार्यकारिणी का स्वागत एवं सम्मान किया गया, वहीं नई कार्यकारिणी का स्वागत राजस्थानी अरोड़ा खत्री समाज सर्वोच्चय समिति, जोधपुरी अरोड़ा खत्री समाज न्यास तथा वूमेन पावर ऑफ अरोड़ा ग्रुप की ओर से किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, समाजबंधुओं, मातृशक्ति एवं युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, शिक्षा और युवा सहभागिता को बढ़ावा देने पर बल दिया तथा नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र अरोड़ा एवं देवाशीष अरोड़ा ने प्रभावी ढंग से किया। अंत में संगठन एवं प्रचार मंत्री अशोक अरोड़ा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, समाजबंधुओं तथा मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए सहभोज/अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor