Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:01 am

Thursday, July 9, 2026, 5:01 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

विवाह की 25वीं वर्षगांठ पर अनूठी सौगात….लाइब्रेरी में 51 हजार की पुस्तकें, 51 भगवत गीता की प्रतियां निशुल्क बांटी जाएगी

जगदीश यादव ने जगदीश्वर को नमन करते हुए अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को आध्यात्मिक और शैक्षणिक भाव से मनाने का लिया संकल्प, उनके पोते राघवेंद्र ने दादा-दादी की वैवाहिक वर्षगांठ को यादगार मनाने की ठानी

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

श्रीकृष्ण योगपीठ के जोधपुर संयोजक तथा अध्यक्ष, यादव समाज जोधपुर जगदीश यादव और उनकी धर्मपत्नी ने विवाह के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अनूठी पहल की। उनके पोते राघवेंद्र यादव की तरफ से दादा दादी की 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर श्रीमद् भागवत गीता की 51 प्रतियाँ सप्रेम भेंट की जाएगी।

इसके साथ ही एक प्रेरणादायक पहल करते हुए निर्माणाधीन श्री कृष्ण बौद्धिक एवं शैक्षणिक संस्थान (रेनवाल, जयपुर) की लाइब्रेरी में पुस्तकों के लिए ₹51,000/- का दान देने का संकल्प लिया है। उल्लेखनीय है कि संस्थान के निर्माण कार्य हेतु भी पूर्व में ₹1,00,000/- का महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर चुके हैं। यह उनके शिक्षा, ज्ञान और समाज के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उनका यह पुनीत कार्य न केवल विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का दीप प्रज्वलित करेगा, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी शिक्षा और संस्थान निर्माण जैसे पुण्य कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित करेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor