Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:08 am

Sunday, August 23, 2026, 8:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: जोधपुर में ‘प्रोजेक्ट साहस’ का शुभारंभ 18 मार्च को

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को आधुनिक सहायक तकनीक और आधारभूत सुविधाओं से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जोधपुर में “प्रोजेक्ट साहस” का भव्य शुभारंभ 18 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह पहल दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जोधपुर, ऑयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन (ओएनजीसी), जोधपुर, ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन जोधपुर और श्री साईं एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन राजकीय दृष्टिबाधित विद्यालय (ब्लाइंड स्कूल), आंगनवा, जोधपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को उन्नत सहायक तकनीकों और आवश्यक सुविधाओं के माध्यम से शिक्षा एवं जीवन कौशल में सशक्त बनाने की दिशा में विभिन्न पहल की जाएगी। आयोजकों के अनुसार “प्रोजेक्ट साहस” का उद्देश्य दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है, ताकि वे शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सेवा और प्रशासन से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहने की संभावना है। आयोजकों ने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस पहल को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम के समन्वयक उम्मेदराज जैन ने बताया कि यह परियोजना दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ऐसे प्रयासों को और व्यापक बनाया जा सकता है, जिससे विशेष जरूरत वाले विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल सकें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor