Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:01 am

Thursday, July 9, 2026, 5:01 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

डॉ. अनीता मेहता को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्त्री शक्ति सम्मान से सम्मानित किया

राखी पुरोहित. जोधपुर 

डॉ अनीता मेहता को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर शब्द प्रतिभा बहुउद्देशीय सम्मान कार्य फाउंडेशन नेपाल द्वारा स्त्री शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके साहित्य, शिक्षा और समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। उनकी संस्कार पत्रिका का विमोचन तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा किया जा चुका है। यह नैतिक शिक्षा एवं बालिका उत्थान और कल्याण संबंधी एवं शैक्षणिक गतिविधियों उपलब्धियां का संग्रह था।

डॉ मेहता की रचनात्मक प्रतिभा, ज्ञानवर्धक शिक्षक और समाज में सकारात्मक चेतना के प्रसार हेतु किए गए सतत प्रयास वास्तव में अनुकरणीय हैं। उनकी उपलब्धियां अनेक महिलाओं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का सूत्र हैं। उन्होंने नेपाल-भारत मैत्री, विकास, मिथिला और अवध संस्कृति, पर्यटन विकास, देव नागरी लिपि के संरक्षण और संवर्धन, हिंदी और नेपाली भाषा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी संस्था, संस्कृति फाउंडेशन, जरूरतमंदों, गरीबों, बुजुर्गों और, जरूरतमंदों, गरीबों, बुजुर्गों और दिव्यांगों की सेवा में लगी हुई है।

डॉ मेहता ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए हस्तशिल्प कला में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं और 400 महिलाओं को प्रशिक्षित किया है। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण और स्वरोजगार के लिए समय-समय पर प्रयास किया है। डॉ मेहता एक साहित्यिक रचनाकार भी हैं। उनकी कई रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं और समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने 12 शोध पत्र राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित किए हैं और समय-समय पर समसामयिक लेख भी लिखती हैं।

उनके उल्लेखनीय कार्यों में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य जागरूकता कैंप, विद्यालयों में करियर काउंसलिंग और स्वच्छता के लिए अभियान शामिल हैं। संस्था के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु ने डॉ मेहता को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसी रचनात्मक क्षमता वाली प्रतिभाओं को राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग और सम्मान प्रदान करने की आवश्यकता है। शब्द प्रतिभा बहुउद्देशीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त एक संस्था है अनीता मेहता ने इस सम्मान के लिए संस्था का भार व्यक्त किया और उनके कार्यों की सरहाना की एवं डॉक्टर प्रीति प्रसाद प्रतिभा चयन चयन समिति संयोजक रमेश चंद्र पटेल ,आकाशदीप वरिष्ठ सलाहकार सभी का आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor