Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

‘शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती: राजस्थान’ विषयक संगोष्ठी 29 को

संस्कृति भवन में होगा आयोजन। प्रदेश के अनेक विद्वान होंगे सम्भागी

दिलीप कुमार पुरोहित. श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर

भाषा, साहित्य, संस्कृति, कला और इतिहास के क्षेत्र में कार्यरत प्रदेश की अग्रणी संस्था राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ राजस्थान के स्थापना दिवस को समारोह पूर्वक मनायेगी। इस आशय की जानकारी साझा करते हुए समिति के अध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि यह आयोजन 29 मार्च को संस्कृति भवन में होगा।

संस्था के मंत्री साहित्यकार रवि पुरोहित ने समारोह की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि ‘शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती: राजस्थान’ विषयक यह संगोष्ठी प्रख्यात शिक्षाविद् इतिहासकार डाॅ. कमल कोठारी की अध्यक्षता में आहूत होगी। समारोह के मुख्य अतिथि लोकप्रिय मोटीवेशनल स्पीकर डाॅ. गौरव बिस्सा और विशिष्ट अतिथि कमाण्डेंट एवं सोशियल एक्टीविस्ट सीमा हिंगोनिया होंगी। समारोह में विषय व्याख्यान शिक्षाविद् लेखक डाॅ. चक्रवर्ती श्रीमाली का होगा। व्याख्यान इतिहास से वर्तमान तक के राजस्थान के जीवंत शौर्य मूल्य, मर्यादा से आधुनिक पहचान के स्वाभिमान, परम्परा से सामाजिक चेतना के संस्कार, पुरातन से नेतृत्व की ओर अग्रसर नारी, राजस्थान के मरूस्थल, पर्यावरण और सतत विकास, राजस्थान का संघर्ष और समकालीन राजस्थान की परम्परा व प्रगति पर केंद्रित होगा। समारोह संयोजक शिक्षाविद् कवयित्री भगवती पारीक ने बताया कि 29 मार्च को प्रातः 10 बजे आयोज्य समारोह में देश-प्रदेश के अनेक विद्वान, साहित्यकार, इतिहासकार भाग लेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor