Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:53 am

Sunday, August 23, 2026, 10:53 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वेलनेस सेंटर का हुआ शुभारंभ, 200 से अधिक लोगों को दी निःशुल्क कांस्य थैरेपी और डाइट प्लान की जानकारी

jodhpur news. पंकज जांगिड़

पावटा क्षेत्र के सेकंड पोलो में वेलनेस सेंटर का विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। संचालक रेखा शर्मा ने कांस्य थैरेपी द्वारा होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जब तक आहार गलत हो, दवा किसी काम की नहीं। लेकिन जब आहार ठीक हो तो दवा की कोई जरूरत नहीं।

सीनियर वेलनेस एडवाइजर महेश गहलोत और ऋषिका गहलोत ने आजकल गलत लाइफ स्टाइल से होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया। सुबह 8 से शाम 7 बजे तक लगभग 200 से अधिक लोगों को निःशुल्क कांस्य थैरेपी और डाइट प्लान की जानकारी दी गई, जिसमें रवि शर्मा ने सेवाएं प्रदान की।

इस मौके एडीशनल एसपी दुर्गाराम चौधरी, सरपंच मीनाक्षी देवड़ा, इंद्रा शर्मा, विनीता देवड़ा, वीरेंद्र सांखला, संदीप सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor