Explore

Search

Friday, April 10, 2026, 2:19 pm

Friday, April 10, 2026, 2:19 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

Jodhpur : माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा  क्यूजीआईएस और रिमोट सेंसिंग पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज

राखी पुरोहित. जोधपुर 

माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई ) राजस्थान चैप्टर जोधपुर द्वारा किशोर दत्ता मेमोरियल स्किल डेवलपमेंट फंड के तत्वावधान में तीन दिवसीय ”“क्यूजीआईएस आधारित रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस प्रशिक्षण” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ गुरुवार को रातानाडा स्थित एमबीएम यूनिवर्सिटी एलुमनाई एसोसिएशन के सभागार में हुआ।

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. मंजू बोहरा (धर्मपत्नी स्वर्गीय किशोर दत्ता) द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान स्वर्गीय किशोर दत्ता के माइनिंग क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए युवाओं के तकनीकी कौशल को निखारने की इस पहल की सराहना की गई।

इस अवसर पर डॉ. पीसी. पुरोहित, प्रो. सुशील भंडारी, एसपी गोयल और खान एवं भू-विज्ञान विभाग (जोधपुर) के अतिरिक्त निदेशक वाई. एस. सेहवाल, बी. एस. ढाका और एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी एलुमनाई एसोसिएशन के सचिव डॉ. दिनेश कुमार पेड़ीवाल सहित एमईएआई के अन्य गणमान्य सदस्यों और माइनिंग संकाय के शिक्षकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।प्रशिक्षण सत्र के मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक पूर्व इसरो शोधकर्ता डॉ. विराट अरोड़ा हैं जो प्रतिभागियों को रिमोट सेंसिंग और जीआईएस के व्यावहारिक पहलुओं का गहन प्रशिक्षण देंगे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आधुनिक सॉफ्टवेयर क्यूजीआईएस के माध्यम से मैपिंग, डेटा विश्लेषण और माइनिंग के क्षेत्र में जियो-इंफॉर्मेटिक्स के उपयोग को बढ़ावा देना है। आयोजन में कुल 76 पंजीकृत अभ्यर्थी और विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, जिन्हें भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा।

सचिव इंजीनियर राकेश पुरोहित ने कहा यह प्रशिक्षण न केवल विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान में वृद्धि करेगा, बल्कि माइनिंग सेक्टर में कौशल विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के सफल संचालन में संयुक्त सचिव भगवान सिंह भाटी और कोषाध्यक्ष एम. सी. तातेड़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor