Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:56 pm

Thursday, July 9, 2026, 12:56 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

यादव समाज का स्नेह मिलन तथा वृद्धजन सम्मान समारोह रविवार को

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

यादव अहीर समाज का स्नेह मिलन तथा वृद्धजन सम्मान समारोह 05 अप्रैल रविवार को गांधी शांति प्रतिष्ठान में सांय 4:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस स्नेह मिलन तथा सम्मान समारोह में समाज के बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा। विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन रखा गया है। समाज की डायरेक्टरी तथा वेबसाइट हेतु समारोह स्थल पर ऑफलाइन डाटा कलेक्ट किया जाएगा।

राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा बिहार के लोक नृत्य तथा सांस्कृतिक गतिविधियों होगी। साथ ही बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजनात्मक गेम्स का आयोजन भी होगा। समाज के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान किया। जिसमें जगदीश यादव, सचिव एडवोकेट राजकुमार यादव, शैलेश यादव, संतोष यादव, संजय यादव, चेतन यादव, सुरेंद्र यादव, आनंद यादव, लीना यादव, गोपाल यादव, गजेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, शेर सिंह यादव, राजेश यादव उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor