ग्रुप की पास्ट प्रेसिडेंट निरुपा पटवा के नेतृत्व में इस वर्ष एक नई संकल्प के साथ नेत्रदान एवं देहदान के संकल्प के साथ शपथ-ग्रहण समारोह मनाया एवं सभी 150 सदस्यों ने इस वर्ष, समाज सेवा के कार्यो के साथ हर महिला सदस्य दस फार्म भराने का लक्ष्य रखेगी, जिससे कुल 1500 व्यक्तियों का नेत्रदान हो सकें l
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
शहर में महिलाओ के ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का वर्ष 2026 का शपथ ग्रहण समारोह अनोखे तरीके से मनाया गया l सभी सदस्यों ने हाथ में नेत्रदान एवं अंगदान के पोस्टर एवं फार्म लेकर एक नया अध्याय रचा l पोस्टर में – अपनी आँखे दो, किसी को जीवन दो / मेरी देह, मेरा अंतिम योगदान/ अंगदान अपनाओ, जीवन बचाओ / अंगदान करो, कई जीवन बचाओ/ नेत्रदान मरकर भी, जिन्दा रहने का अनमोल वरदान है l…का संकल्प लिया गया।
ग्रुप की पास्ट प्रेसिडेंट निरुपा पटवा के नेतृत्व में इस वर्ष एक नई संकल्प के साथ नेत्रदान एवं देहदान के संकल्प के साथ शपथ-ग्रहण समारोह मनाया एवं सभी 150 सदस्यों ने इस वर्ष, समाज सेवा के कार्यो के साथ हर महिला सदस्य दस फार्म भराने का लक्ष्य रखेगी, जिससे कुल 1500 व्यक्तियों का नेत्रदान हो सकें l
पद एवं गोपनीयता की शपथ ली
शहर के एक निजी होटल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमे अतिथियों ने तारा सोलंकी को ग्रुप के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई, साथ ही पूनम राठी को सचिव व चन्द्रा जैन को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई l इसके अलावा सभी सदस्यों को, यूनिट डायरेक्टर अशोक मेहता ने उपाध्यक्ष (Internal)- संतोष लूंकर और उपाध्यक्ष (External)- जया जैन व Secretary- पूनम राठी और Director of Treasurer-चंद्रा जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य – सरिता राजपुरोहित, संतोष अरोड़ा, संगीता कुम्भट, रिचा जैन, रंजन भाटी, पूनम गिदवानी, नेहा राजपुरोहित, डॉ अंजू , मधु कटारिया, अनीता बोहरा, अनुराधा सोमानी, कामिनी मेहता, अनीता अरोड़ा , दीपिका वर्मा, गायत्री बोराणा, ममता जैन एवं अंकिता परिहार है को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई l जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडिज द्वारा सरकार के साथ मिलकर कलिका पेट्रोलियम यूनिट टीम के साथ अनेको कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है l जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ बच्चो के नशे को रोकने के लिए, जिला परिषद् एवं अधिकारियो के साथ झुग्गी झोपड़ियों में कार्य किया l वन विभाग के साथ 2000 पौधों का वितरण किया व् हर वर्ष वृक्षारोपण का कार्य भी यह ग्रुप करता है l
पिछले कई वर्षों से सेवा कार्य जारी : निरूपा पटवा
बाल संरक्षण आयोग जस्टिस मनोज गर्ग के साथ ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म में न्याय दिलाने में भी आर्थिक सहयोग करके योगदान दिया l जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की पास्ट प्रेसिडेंट निरुपा पटवा ने बताया कि- समाज सेवा के कार्य पिछले कई वर्षो से कर रहा है l सेवा कार्य में – पर्यावरण संरक्षण , सैनेटरी पैड वितरण, ट्रैफिक अवेयरनेस, थैलीसिमिया, नारी निकेतन, कच्ची बस्तियाँ, कैंसर पीड़ित को बाल डोनेट करना, वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम, गोशाला, नि:शुल्क मेडिकल कैंप, जल संरक्षण, रक्तदान, सेल्फ डिफेंस सेमिनार, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पुरातत्व संरक्षण महिलाओ व बालिकाओ के सशक्तिकरण के लिए सिलाई मशीन से रोजगार दिलाना l शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर, कंप्यूटर, वाटर कूलर, स्टेशनरी, गरीबो के भोजन, कपड़ों की सालभर में अनेको बार वितरण करना l महिलाओ के लिए पार्लर, कुकिंग, मेहंदी आदि सेमिनार कराना l दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ – पैर लगवाना, किराने का सामान, खेल उपकरण व सरकारी अस्पतालों में व्हीलचेयर उपकरण देना l समारोह में महिलाओ के लिए हाउजी प्रश्नोत्तरी सहित कई प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया एवं सभी विजेताओं को इनाम दिए गए ।कार्यक्रम में जोधपुर के सभी ग्रुप के अध्यक्ष, सचिव के साथ सेंट्रल कमेटी देवेंद्र गेलड़ा, स्पेशल कमेटी सदस्य दिनेश गुप्ता, फेडरेशन -9 अध्यक्ष कुसुम जैन आदि अधिकारियो की उपस्थिथि रही l कार्यक्रम का संचालन मानसी तोमर व अंकित पंडित ने किया l 10 प्रश्न- उत्तर के मनोरंजक गेम के साथ जायंट्स के इतिहास से सम्बंधित प्रश्न- उत्तर पूछकर सभी विनर को पुरस्कृत किया गया l तम्बोला गेम से सभी सदस्यों का मनोरंजन करके उपहार वितरण किया गया l सदस्यों में प्रेम व व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से B2B ( busines to business ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ताकि जुड़े हुए सभी सदस्यों के व्यापार में भी आपस में क्रय-विक्रय से बढ़ोतरी हो l सभी सदस्यों ने अपने-अपने व्यापार के बारे में बताया, ताकि सेना के साथ साथ निजी व्यापार मैं भी बढ़ोतरी हो l शपथ-ग्रहण समारोह की शुरुवात दीप प्रज्वलन व् गणेश वंदना से की l आये हुए सभी अतिथियों का व सहयोग करने वालो का माला, साफा,मोमेंटो द्वारा स्वागत सत्कार किया गया l कार्यक्रम में लगभग 150 से ज्यादा महिलाये सम्मिलित हुई और हर प्रकार के सेवा कार्य का मिलकर वर्ष पर्यंत सहयोग करने का भी संकल्प लिया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेश गहलोत स्टोन क्रशर एसोसिएशन एवं भाजपा उपाध्यक्ष सम्मिलित हुए और कार्यक्रम की सराहना करते अध्यक्ष तारा सोलंकी एवं सचिव पूनम राठी और निरुपा पटवा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया l जिन – जिन महिलाओ ने नेत्रदान एवं देहदान के फॉर्म भरकर जमा करवाए उन सभी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया एवं उन्हें प्रशस्ति – पत्र देकर उनका सम्मान किया एवं मंच पर बैठे अतिथि और अन्य सदस्यों ने उनका तालियों से स्वागत किया l निरूपा पटवा ने बताया कि यह ग्रुप पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के कार्य कर रहा है परंतु आज तक किसी से भी नकद सहयोग नहीं लिया गया l जो भी समाज सेवा के कार्य महिलाएं करती हैं वह किटी पार्टी से बचकर एवं अपनी बचत में से कुछ राशि बचाकर समाज सेवा के हित के कार्य करती है l संचालन मानसी तोमर अंकित पंडित , फोटोग्राफर कृष्ण जजपरा , साउंड मनीष चौहान द्वारा सहयोग किया गया। अध्यक्ष तारा सोलंकी द्वारा सेवा गतिविधि के रूप में वात्सल्यपुरम बाल आश्रम में एक असहाय बच्चों की दसवीं तक की शिक्षा में सहयोग करने की घोषणा की, अभी वह बच्चा द्वितीय कक्षा में अध्ययन कर रहा है।










