मिशन हेल्थी इंडिया टीम के सदस्यों ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य, सही पोषण और सक्रिय जीवनशैली में खुशहाल जिंदगी का राज छिपा है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि की जा सकती है।
पंकज जांगिड़. जोधपुर
मिशन हेल्दी इंडिया टीम जोधपुर की ओर से रेजीडेंसी रोड स्थित श्री राम एक्सीलेंसी सभागार में स्वास्थ्य और फिटनेस के संदर्भ में हर्बल प्रेसीडेंट टीम के प्रतिनिधि संदीप विजय कुमार के आतिथ्य में सेमिनार आयोजित हुई।
मिशन हेल्दी इंडिया टीम के प्रमुख सदस्य महेश, ऋषिका, वीरेन्द्र, सुशीला, रेखा शर्मा, संजना, निशा, रवि, फरजाना, मोहन ने उनका स्वागत सम्मान किया और उनके नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया।
स्वास्थ्य ही असली धन : संदीप विजय कुमार
संदीप विजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य ही असली धन है और इसी सोच के साथ वे समाज में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रहे हैं। मिशन हेल्थी इंडिया टीम के सदस्यों ने बताया कि संदीप विजय कुमार पिछले कई वर्षों से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, सही पोषण और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में अनेक लोगों ने वजन नियंत्रण में सफलता पाई, स्वस्थ जीवनशैली अपनाई तथा आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि महसूस की।
युवाओं के लिए नई हेल्थ और कॅरिअर अपॉर्च्चुनिटी प्रस्तुत की
संदीप विजय कुमार का मार्गदर्शन उन्हें न केवल स्वास्थ्य के क्षेत्र में बल्कि जीवन और कॅरिअर में भी नई दिशा प्रदान कर रहा है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने युवाओं और नए लोगों के लिए भी एक नई हेल्थ और कॅरिअर अपॉर्च्युनिटी प्रस्तुत की है, जहां वे अपने सपनों को साकार करने के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी बेहतर बना सकते हैं।









