Explore

Search

Friday, April 10, 2026, 1:55 pm

Friday, April 10, 2026, 1:55 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

विश्व शांति के लिए महिलाओं का महासंगम, जोधपुर में 12 अप्रैल को रैली

क्लब की अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने बताया कि यह ऐतिहासिक रैली शहर के अशोक उद्यान से प्रारंभ होगी। इसमें एक दर्जन से अधिक संस्थाएं भाग लेंगी। 

राखी पुरोहित. जोधपुर 

मनस्वी क्लब की ओर से विश्व में बढ़ते युद्ध और अशांति के विरोध में आगामी 12 अप्रैल 2026 को जोधपुर में महिलाओं द्वारा एक विशाल *शांति रैली* का आयोजन सुबह 7 बजे किया जाएगा। क्लब की अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने बताया कि यह ऐतिहासिक रैली शहर के अशोक उद्यान से प्रारंभ होगी।

उन्होंने बताया कि इस रैली का उद्देश्य महिलाओं के माध्यम से विश्व में शांति, एकता और अहिंसा का संदेश देना है। आज के वैश्विक परिप्रेक्ष्य में युद्ध के खिलाफ आवाज उठाना अत्यंत आवश्यक है और यह रैली उसी दिशा में एक सशक्त पहल है। इस आयोजन में अनेक सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक संगठनों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। अब तक जिन संस्थाओं की सहमति प्राप्त हुई है, उनमें लॉयंस क्लब एक्टिव, लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ, लाचू कॉलेज, भारत विकास परिषद, ब्रह्मकुमारी, विश्व हिंदू परिषद से मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, वीं क्लब उत्सव, विमला भवानी परिवार, एनएनएस एवं एनसीसी विद्यार्थी, मोहिनी योग संस्थान तथा ऐश्वर्या कॉलेज प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त इस रैली में सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की शिक्षिकाएं, व्याख्याता, चिकित्सक, वकील, आंगनवाड़ी सहायिकाएं, विभिन्न समाजों जैसे सिंधी समाज, ओसवाल समाज एवं कायस्थ समाज की महिलाओं के साथ-साथ लाचू कॉलेज की छात्राएं भी उत्साहपूर्वक भाग लेंगी। रैली के समापन पर एक सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी प्रतिभागी विश्व शांति के लिए सामूहिक संकल्प लेंगे। यह आयोजन जोधपुर के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor