Explore

Search

Monday, September 7, 2026, 1:47 pm

Monday, September 7, 2026, 1:47 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सैन समाज : 121 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, 72 हजार की छात्रवृत्ति वितरित, नव नियुक्त सरकारी कर्मचारियों व व्यवसायियों का नागरिक अभिनंदन

सैनाचार्य अचलानंद गिरि महाराज और शंकरलाल महाराज का मिला पावन सान्निध्य

सुनील वर्मा. जोधपुर

शिक्षा समिति श्री सैन समाज संस्था (पुरबिया), जोधपुर के तत्वावधान में रविवार को कमला नेहरू नगर स्थित श्री आदर्श विद्या मंदिर (केशव परिसर) में ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी एवं भामाशाह सम्मान समारोह’ अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व श्री सैन जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व वंदना के साथ हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सैनाचार्य श्री अचलानंद गिरी जी महाराज एवं झोपड़ी वाले बालाजी के उपासक संत श्री शंकर लाल जी महाराज उपस्थित रहे। संतों ने अपने आशीर्वचन में समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

121 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व निदेशक (DIET) चेतन प्रकाश सेन ने बताया कि समाज में शिक्षा के प्रसार और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। इस वर्ष विभिन्न शैक्षणिक स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 121 मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच से स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, कक्षा तृतीया से कक्षा बाहरवीं तक उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन के लिए कुल 72 हजार रुपये की छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए गए। समिति के अध्यक्ष चेतन प्रकाश सेन ने बताया कि उडेलिया परिवार की ओर से समिति को स्वर्गीय शिव प्रताप जी सैन, स्वर्गीय मदनलाल , स्वर्गीय श्रीमती हुकिया बाई एवं स्वर्गीय चंद्रप्रकाश के स्मृति में 12 लाख का चेक भेट किया गया। श्रीमती नेम कौर द्वारा 5,50,000 संस्था को दिए गए अन्य भामाशाहों के द्वारा सक्रिय सहयोग करने पर उनको सम्मानित किया गया।

सरकारी कार्मिकों, व्यवसायियों व दानदाताओं का अभिनंदन

कार्यक्रम के दौरान हाल ही में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सरकारी सेवाओं में नव-नियुक्त हुए समाज के युवाओं का विशेष नागरिक अभिनंदन किया गया। इसके अलावा, समिति द्वारा समाज के प्रतिष्ठित व्यवसायियों को उनके उद्यम और समाज हित में दिए जा रहे योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था का निरंतर सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं एवं भामाशाहों का भी मंच से सार्वजनिक आभार व्यक्त कर सम्मान किया गया। समारोह में एडवोकेट सुल्तान सैन अध्यक्ष श्री सैन समाज सस्थान पुरबिया, जोधपुर,नैमकौर,प्रमोद प्रकाश सैन,पुष्पा उड़ेलिया,नरेंद्र सैन,सुनील वर्मा, विनोद परिहार, धर्मेन्द्र सैन,चेतन प्रकाश सैन,बसंती सैन,केदार रूप परिहार, तारा प्रकाश सैन,बंदा लाल सोनीगरा,परमेश्वर लाल, बालकिशन सैन,अक्ल कौर, सत्यनारायण,ओमप्रकाश परिहार, दीपक,तरुण,अरुण उडेलिया,दीनदयाल उडेलिया,अयोध्या सैन,कृष्ण गोपाल,हेमराज,भीकमचंद, सहदेव उडेलिया,तरुणा पंवार,शिव लाल वर्मा,ओम प्रकाश परिहार,धीरजमल पंवार, सोहन लाल चौहान, सुशीला उड़ेलिया, ओम प्रकाश वर्मा,बाल किशन चौहान,अमरी देवी,शोभा देवी,लखपत राज परिहार,लता परिहार एवं छात्र अभिभावक, वरिष्ठ जन व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह में समाज के प्रबुद्धजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। समिति के कोषाध्यक्ष गेंदालाल जी ने आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, नरेंद्र सेन, शीतल सेन, सुनील वर्मा, धर्मेंद्र सेन,राजेंद्र सोलंकी , तारा प्रकाश सचिव का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन एंकर संदीप सेन द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के सूत्रधार प्रमोद प्रकाश सेन रहे। इस अवसर शिक्षा एवं स्वास्थ्य हेतु मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन भी बनाई गई जिसमें बच्चों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में समिति के कोषाध्यक्ष श्री गेंदालाल सैन ने मंचस्थ संतों, अतिथियों, भामाशाहों, कार्यकर्ताओं व उपस्थित सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor