गत बार श्यामलाल विश्नोई की धर्मपत्नी प्रिया श्याम विश्नोई पार्षद थी। श्यामलाल विश्नोई ने कहा कि उनकी पत्नी ने विकास की गंगा बहाई और वे भी वार्ड के विकास को तत्पर रहेंगे।
दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर
9783414079 diliprakhai@gmail.com
वार्ड 49 से श्यामलाल विश्नोई ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। श्यामलाल विश्नोई का कहना है कि गत बार उनकी धर्मपत्नी प्रिया श्याम विश्नोई पार्षद थीं और उन्होंने वार्ड के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि यह विकास की यात्रा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बार वे स्वयं वार्ड में कांग्रेस की सीट से उम्मीदवार है और वे वादा करते हैं कि वार्ड के विकास में कोई कोर-कसर नहीं रखी जाएगी।


