राइजिंग भास्कर. जोधपुर
वंदे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ ने 136वीं बार रक्तदान कर मरीज की जान बचाई। प्रवक्ता किशन पूनिया ने बताया कि मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर में भर्ती मरीज के लिए आपातकालीन स्थिति में SDP (Single Donor Platelets) की आवश्यकता होने पर वन्दे भारत सेवा संस्थान के सचिव नरेंद्र सिंह राठौड़ को फोन पर सूचना मिली।
सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए तुरंत MDM अस्पताल पहुंचकर मरीज के परिजनों से संपर्क कर ब्लड बैंक पहुंच अपना सैंपल दिया। आवश्यक जांचों में फिट पाए जाने के बाद राठौड़ ने SDP रक्तदान कर मरीज के जीवन की रक्षा में अपना अमूल्य योगदान दिया। यह राठौड़ का 136 वाँ रक्तदान था। 136 बार रक्तदान-निस्वार्थ सेवा, मानवता और जीवन बचाने के संकल्प की प्रेरणादायी मिसाल । “रक्तदान महादान आपका एक प्रयास, किसी की जिंदगी बचा सकता है।


