पंकज जांगिड़. जोधपुर
बसेटा विकास सेवा समिति के तत्वाधान में बसेटा समाज का 15वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह स्थानीय दशरथमल सिंघवी सभागार गीता भवन में संपन्न हुआ।
बसेटा विकास सेवा समिति के सचिव ओमप्रकाश बामणिया ने बताया कि इस समारोह में मुख्य अतिथि मुकेश मेघवंशी (राष्ट्रीय अध्यक्ष यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन) एवं विशिष्ट अतिथि आशा मेघवंशी (प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग सामाजिक एकता मंच), करणसिंह राठौड़ (राष्ट्रीय अध्यक्ष, बाबा रामदेव संस्थान) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष धोबी रजक महासभा समिति के श्री कन्हैयालाल चौहान ने की। इस कार्यक्रम में 200 प्रतिभाओं को समान्नित किया गया जिसमे कक्षा तीन से कॉलेज स्तर तक छात्र-छात्राओं को समान्नित तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं, सेवानिवृत व नवनियुक्त राजकीय कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। मंचासीन उपस्थित अतिथियों द्वारा समिति द्वारा आयोजित 17वें सामूहिक विवाह समारोह के बैनर का विमोचन किया गया। समिति के अध्यक्ष सुरेश बाणियां ने बताया कि इस समारोह में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश राजस्थान आदि राज्यों से आएं 168 युवक – युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन अरुण सिंह चौहान एवं संजय पंवार ने किया। अंत में समिति के संरक्षक प्रेमचंद चौहान ने धन्यवाद दिया।

