Explore

Search

Saturday, October 31, 2026, 7:03 pm

Saturday, October 31, 2026, 7:03 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

साईं ओमलाल साहिब की पुण्यतिथि आज

राखी पुरोहित. जोधपुर

भगवान झूलेलाल के 25वें वंशज एवं सिंधी समाज के मुख्य प्राचीन तीर्थ स्थान जय झूलेलाल (वरुण देव) मंदिर, भरूच (गुजरात) के गादीनशिन पूज्य साईं ओमलाल साहिब की 5वी पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा, भक्ति से दो स्थानों पर मनाई जाएगी । पहला आयोजन दोपहर एक बजे विजय चौक स्थित मंदिर के पास मनाया जाएगा । साईं के अनुयाई सुबह दीप प्रज्वलित कर भजन कीर्तन और पूज्य बहिराना साहिब करेंगे। इस अवसर पर कन्याओं का भोज किया जायेगा। इधर चोहाबो तीसरी पुलिया स्थित झूलेलाल महल में भी शाम को कई धार्मिक आयोजन होंगे। यहां आज महावीर पुरम क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई। समाज बन्धुओं ने जोरदार स्वागत किया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor