Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:42 pm

Sunday, August 23, 2026, 5:42 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आईटीआई जोधपुर में गेस्ट फेकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित

शिव वर्मा. जोधपुर

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर में विभिन्न व्यवसायों के छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए गेस्ट फैकल्टी की आवश्यकता है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी 30 अगस्त को दोपहर 1.15 बजे तक अपने मूल दस्तावेज मय बायोडाटा के साथ इस संस्थान में जमा करा सकते हैं।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक ने बताया कि व्यवसायः कम्प्युटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिसटेन्ट (कोपा), इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक डीजल, मोटर मैकेनिक व्हीकल, फीटर, वायरमेन, टर्नर, इन्स्ट्रूमेन्ट मैकेनिक कम्प्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्किंग मेन्टेनेन्स, प्लम्बर, स्टेनो हिन्दी, स्टेनो अंग्रेजी, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, ड्रफ्ट्समैन सिविल, ड्रफ्ट्समैन मैकेनिक इनफोमेशन टेक्नोलोजी कम्युनिकेशन सिस्टम मेन्टेनेन्स, रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कंडीशनिंग, इमप्लॉथविलिटी रिकल वर्कशॉप एण्ड कैलकुलेशन / इंजीनियरिंग ड्राइंग विषयों में गेस्ट फेकल्टी की आवश्यकता है।

योग्यता एवं अनुभव

किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सम्बन्धित ब्रान्च में डिग्री एव अनुभव 01 वर्ष या डिप्लोमा एक अनुभव 02 वर्ष या आई टी आई (एन.सी.वी.टी.) उत्तीर्ण एवं अनुभव 03 वर्ष।

आवश्यक योग्यता

संबंधित व्यवसाय में डीजीटी के अन्तर्गत राष्ट्रीय शिल्प प्रशिक्षक प्रमाण पत्र (एन.सी.आई.टी.) या आरपीएल।

चयन प्रक्रिया

प्रा.शि.नि. जोधपुर के पत्र क्रमांक 40170-177 दिनांक 24.07.2020 के अनुसार संस्थान स्तर पर गठित कमेटी के निर्णयानुसार चयन किया जायेगा। इस के लिए अभ्यार्थी को एक लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।
गेस्ट फैकल्टी अनुदेशक का मानदेयः- चयनित अनुदेशकों को आवंटित सैद्धान्तिक कक्षा के लिए 300/- एवं प्रायोगिक कार्य के लिए 150/- प्रति घण्टा एवं अधिकतम 19500/- प्रति माह मानदेय देय होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor