Explore

Search

Saturday, October 31, 2026, 6:59 pm

Saturday, October 31, 2026, 6:59 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पीड़ित बालिका को देखने उम्मेद अस्पताल पहुंचे कलेक्टर 

शिव वर्मा. जोधपुर

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल शुक्रवार को पाल रोड पर हुए दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को देखने उम्मेद अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अग्रवाल ने अस्पताल अधीक्षक डाॅ. अफज़ल हकिम सहित अन्य चिकित्साधिकारियों से बच्ची के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित चिकित्साधिकारियों को बच्ची के बेहतर उपचार एवं हर संभव मदद के लिए निर्देशित किया।

जिला कलेक्टर अग्रवाल ने चिकित्साधिकारियों सहित अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बच्ची के स्वास्थ्य एवं भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बच्ची के अभिभावक को बच्ची की पढ़ाई, हर प्रकार से सुरक्षा और सहायता का भरोसा दिलाया। साथ ही, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल अधिकारिता विभाग सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उम्मेद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जिला कलेक्टर अग्रवाल ने उम्मेद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में लगे कार्मिकों और चिकित्सा अधिकारियों-कार्मिकों से अस्पताल की सुरक्षा को कैसे और बेहतर किया जा सकता है, पर विस्तृत चर्चा की।  संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के आस-पास एवं पीछे बने हॉस्टल तक अंधेरे वाले स्थान को चिन्हित कर उन स्थानों की लाइटिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलेक्टर अग्रवाल ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिये । साथ ही, उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल सिक्योरिटी स्टाफ का पूर्ण पुलिस वेरिफिकेशन किया जाना सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान अग्रवाल ने पुलिस की चौबीस घंटे पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिये ।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी उत्तर श्री पंकज कुमार जैन, विभागाध्यक्ष स्त्री रोग विभाग डॉ. रिजवाना, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक डॉ बी एल सारस्वत, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री प्रवीण प्रकाश चौहान, अन्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor