Explore

Search

Saturday, October 31, 2026, 6:12 pm

Saturday, October 31, 2026, 6:12 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आठ मील महिला मित्र मंडली ने मनाया तीज पर्व

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

मारवाड़ का प्रमुख लोकपर्व बड़ी तीज गुरुवार को आठ मील बारली मंडावत बाणमाता मंदिर में आठ मील महिला मित्र मंडली की ओर से पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया गया। महिला मित्र मंडली की अध्यक्ष पुष्पा गहलोत ने बताया कि सुबह से चन्द्रोदय तक निराहार रही तीजणियों व सुहागिनों ने गोधूलि बेला से चन्द्रोदय तक मंदिरों में शीश नवाकर अखण्ड सुहाग, परिवार में मधुरता एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। वहीं कुंआरी कन्याओं ने मनोवांछित वर की कामना को लेकर तीजमाता का व्रत रखा।चन्द्रोदय तक तीज माता से जुड़ी पौराणिक कथाएं सुनीं। चंद्रोदय के बाद तीजणियों ने अपने पति तथा घर के बड़े-बुजुर्गों के चरण छुए तथा आक के पते पर सातू ग्रहण कर उपवास का पारणा किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor