Explore

Search

Tuesday, October 27, 2026, 2:28 am

Tuesday, October 27, 2026, 2:28 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. कापरड़ा

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेंद्रसिंह ने मदार्थ पदर्थों की तस्करी में एक अभियुक्त का गिरफ्तार किया है। रूरल एसपी धर्मेंद्रसिंह ने बबता कि अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यावाही करने के जोधपुर ग्रामीण के समस्त थानाधिकारीगणों को निर्देश प्रदान किये गये, जिस पर जमील खान उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना कापरड़ा द्वारा 6.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर एक अभियुक्त नरपतराम पुत्र जयकिशन विश्नोई उम्र 32 साल निवासी जांगुओ की ढाणी 36 मील बोयल पुलिस थाना कापरडा जिला जोधपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जिस पर पुलिस थाना कापरड़ा में अति. पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नवाब खान व वृताधिकारी वृत बिलाडा राजवीरसिंह के सुपरविजन मे जमील खान उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना कापरड़ा मय स्टाफ द्वारा द्वारा दौराने गश्त एक व्यक्ति जो बावर्दी पुलिस जाब्ता को देखकर भागने लगा। जिसके कब्जे में से 6.56 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर अभियुक्त नरपतराम पुत्र जयकिषन विश्नोई उम्र 32 साल निवासी जांगुओ की ढाणी 36 मील बोयल पुलिस थाना कापरड़ा जिला जोधपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान राजेन्द्र कुमार उपनिरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना बोरूंदा द्वारा शुरू किया गया। अभियुक्त से अवैध स्मैक पोस्त खरीद फरोख्त के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

कुल बरामदगी :

6.56 ग्राम अवैध स्मैक
थाना टीम :

उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले जमील खान उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना कापरड़ा, नाथुराम हैडकानि, संजयसिंह कानि, दिनेष कानि, प्रेमसुख कानि, विमलसिंह कानि (विषेष भूमिका), सुखाराम कानि, पप्पूराम कानि, पुनमसिंह चालक कानि. को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor