Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:53 am

Thursday, July 9, 2026, 9:53 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला जलाया

शिव वर्मा. जोधपुर

राहुल गांधी के संसद में निंदनीय व्यवहार के ख़िलाफ़ भाजयुमो राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची के निर्देशानुसार भाजयुमो जोधपुर जिलाध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व में युवा मोर्चा जोधपुर शहर के कार्यकर्त्ता ने जालोरी गेट चौराहा पर प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि राहुल गांधी से बिना शर्त माफी की मांग करते हुए भाजपा युवा मोर्चा जोधपुर शहर के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी ने संसद भवन के गेट पर दो सांसदों के साथ गुंडागर्दी कर उन्हें चोटिल किया, इस घटना से देश शर्मसार हुआ है। इस मामले में भी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पूरे देश से माफी मांगें। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव जैन व आदि कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री वैभव पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष शुभम हंस, जितेंद्र सुतला, सन्नी हंस, मोहित केशवानी, हिमांशु प्रजापत, मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, हितेश गौड़, भवानी सिंह, नागेंद्र शेखावत, मुरलीघर गौड़, दीपक राजोरिया, साहिल कल्ला, दीपेश सोलंकी, शेखर जैन, विठलेश व्यास, देवेश परिहार, हिमांशु परिहार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor