Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 2:02 am

Monday, October 26, 2026, 2:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हैप्पी दिवाली की तैयारी…अस्थाई पटाखा अनुज्ञापत्र के लिए आवेदन आमंत्रित

25 अगस्त से 24 सितंबर तक पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में किए जा सकेंगे आवेदन

शिव वर्मा. जोधपुर 

आगामी दीपावली पर्व 2025 के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र जोधपुर में विस्फोटक (आतिशबाजी) के अस्थाई अनुज्ञापत्र एक माह की अवधि के लिए जारी किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक 25 अगस्त से 24 सितंबर, 2025 तक विस्फोटक नियम, 2008 के अंतर्गत निर्धारित प्रपत्र (प्रारूप-एई-5) में अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

पुलिस आयुक्त जोधपुर ओमप्रकाश ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने आवेदन पत्र अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (लाइसेंसिंग), आयुक्तालय जोधपुर के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में जमा कर सकते हैं।

आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज चार प्रतियों में संलग्न करना अनिवार्य होगा—

1. आवेदन पत्र (प्रारूप-एई-5)
2. प्रस्तावित स्थल का ब्लूप्रिंट/मानचित्र (चार प्रतियों में), जिसमें आस-पास के व्यावसायिक परिसर अंकित हों। (दुकान का क्षेत्रफल 9 वर्ग मीटर से कम एवं 25 वर्ग मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए। दुकान अग्निशमन वाहन की पहुँच योग्य हो एवं उसके ऊपर निवास न हो।)
3. प्रस्तावित स्थल किसी भी विस्फोटक, ज्वलनशील अथवा खतरनाक सामग्री के भंडारण स्थल से न्यूनतम 15 मीटर की दूरी पर होना चाहिए।
4. आवेदक के पहचान पत्र की छायाप्रति।
5. व्यावसायिक स्थल के स्वामित्व/किरायानामा संबंधी प्रमाणित दस्तावेज।
6. यदि प्रस्तावित स्थल ग्राम पंचायत क्षेत्राधिकार में है तो ग्राम विकास अधिकारी का अनापत्ति प्रमाण पत्र।
7. आवेदन पत्र पर चिपकाया हुआ आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो।
8. प्रस्तावित स्थल का 8×10 इंच का स्पष्ट फोटो (बिना क्रॉप किए), जिसमें स्थल के नीचे, ऊपर व आस-पास का परिसर साफ दिखाई दे।
9. आवेदन पत्र के साथ दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो।
10. अपूर्ण आवेदन की स्थिति में आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आवेदक की होगी।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor