Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:57 am

Sunday, August 23, 2026, 9:57 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जाजीवाल गहलोतां स्थित मधुसूदन श्री धर्मशाला में बुधवार को विशाल यज्ञ के बाद गुरुवार को इंद्रदेव हुए राजी, जोधपुर में बरसी घटाएं

यज्ञ के आयोजक स्वामी ओम श्रीश्री संदीपनी राम महाराज ने यज्ञ की सफलता के लिए शहरवासियों का आभार जताया

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

जाजीवाल गहलोतां स्थित मधुसूदन श्री धर्मगोशाला में बुधवार को बरसात की कामना से हुए विशाल यज्ञ के बाद गुरुवार शाम जोधपुर में बादल जमकर बरसे। यज्ञ की सफलता के लिए स्वामी ओम श्री श्री संदीपनी महाराज ने शहरवासियों का आभार जताया।

स्वामी ओमश्रीश्री संदीपनी राम महाराज ने बताया कि बछ बारस के दिन विशेष वर्षा यज्ञ आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुुंचकर अपने शुद्ध और पवित्र मन से आहुतियां अर्पित की और क्षेत्र में अच्छी बरसात की मंगल कामनाएं की। सभी ने मिलकर प्रार्थना की कि इस वर्ष क्षेत्र के गायों, जीव-जंतु, मवेशी व पक्षियों के लिए पर्याप्त चारा पानी की व्यवस्था बनी रहे। ताकि उनके भरण-पोषण में कोई कमी ना आए। गुरुजी महाराज जी की प्रेरणा से ग्रामीणों ने मंत्रोच्चारण करते हुए वर्षा का आह्वान किया। उन्होंने यज्ञ में भागा ले रहे यजमानों को संदेश दिया कि अग्नि की शुद्धता, उसकी प्रज्वलित ज्वाला का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि यह यज्ञ की सफलता का आधार है। गुरुजी ने बताया कि यह अनुष्ठान सबका हित, सबका मंगल की भावना को साकार करने वाला है। अंत में यज्ञ पूर्ण विधि विधान और शांतिपाठ के साथ संपन्न हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor