Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:51 am

Sunday, August 23, 2026, 8:51 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

साहित्यकार डाॅ. चांदकौर जोशी की पुस्तकों का लोकार्पण 31 अगस्त को

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

महिलाओं की साहित्यिक संस्था “संम्भावना” के तत्वावधान में जोधपुर की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चांदकौर जोशी की राजस्थानी में लिखित दो पुस्तकों बिलखता बादल और कागले री करामात का लोकार्पण डॉ. मदन सावित्री डागा साहित्यिक भवन में 31 अगस्त, रविवार को किया जाएगा ।

संभावना की अध्यक्ष बसंती पंवार ने बताया कि वरिष्ठ कवि एवं आलोचक प्रोफेसर डॉ.अर्जुन देव चारण की अध्यक्षता में शाम 4.30 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के राजस्थानी विभाग के अध्यक्ष डॉ. गजेसिंह राजपुरोहित एवं विशिष्ट अतिथि शब्द चित्रकार डॉ. पद्मजा शर्मा होंगी। डॉ. अर्चना बिस्सा द्वारा पत्र वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सम्भावना की सचिव डॉ. अंजना चौधरी करेंगी। इस कार्यक्रम में जोधपुर के जाने माने साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी शामिल होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor