Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 11:32 am

Sunday, October 25, 2026, 11:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के जोधपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड राजस्थान सरकार के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला संगठन चूरु के प्रभारी रामगोपाल सुथार का जयपुर से जोधपुर आगमन पर जांगिड़ सुथार समाज द्वारा भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर श्री जांगिड़ पंचायत जोधपुर के सहसचिव सुरेश कुलरिया, पार्षद एवं अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ जोधपुर के जिलाध्यक्ष फतेहराज मांकड़, श्री विश्वकर्मा युवा संघ संस्थान जोधपुर के अध्यक्ष एवं भाजपा जोधपुर शहर के जिला प्रवक्ता कुलदीप बरड़वा, अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ राजस्थान के संयोजक ईश्वर मांकड़, सांगरिया जिला सदस्य भाजयुमो जोधपुर देहात दक्षिण सांगरिया के जिला सदस्य शंकर जांगिड़, महासभा दिल्ली के प्रचार मंत्री मदन रावर, समाजसेवी रामदेव जांगिड़, भामाशाह रतन जांगिड ने रामगोपाल सुथार का साफा व मोतियों की माला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया।

जोधपुर के इस अपनायत भरे मान सम्मान को पाकर भाव विभोर हुवे रामगोपाल सुथार ने कहा कि जब भी जोधपुर जांगिड समाज को मेरी आवश्यकता होगी मुझे अग्रिम पंक्ति में पायेगा तथा समाज के लंबित प्रकरणों को अतिशीघ्र निपटारे हेतु प्रयासरत रहूँगा, आपके विश्वास में खरा उतरूंगा, समाज में एकता एवं भाईचारा बना रहे यही मेरा उद्देश्य तथा लक्ष्य है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor