Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:38 am

Thursday, July 9, 2026, 6:38 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आईएफडब्ल्यूजे की स्मारिका का विमोचन

फेडरेशन की टीम ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ और जिलाध्यक्ष प्रदीप जोशी के नेतृत्व में किया स्मृति चिन्ह भेंट, फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन की कामयाबी पर पत्रकारों को दी बधाई

कहा- देश भर के 600 पत्रकारों का जोधपुर में आना अपने आप में बड़ा इतिहास, फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में नहीं आ पाने पर कही अपने मन की बात, अंतरराष्ट्रीय संस्कृति सेमिनार में शामिल होने के बावजूद मन था राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन में, प्रधानमंत्री उसी समय स्वयं आयोजन में थे मौजूद

शिव वर्मा. जोधपुर

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की 75वीं वर्षगांठ पर प्रकाशित स्मारिका का विधिवत विमोचन किया। यह कार्यक्रम जोधपुर के सर्किट हाउस में आयोजित हुआ, जहां शेखावत ने इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ और जिला अध्यक्ष प्रदीप जोशी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा मौजूद पत्रकारों से
संवाद किया।

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की जिला इकाई के महासचिव अश्विनी व्यास ने बताया कि इस अवसर पर IFWJ की टीम ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गौड़ और जोधपुर जिला अध्यक्ष प्रदीप जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता पर शेखावत ने पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि देश भर के 600 से अधिक पत्रकारों का जोधपुर में एकत्र होना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। शेखावत ने इस दौरान अपनी अनुपस्थिति को लेकर भी मन की बात साझा की। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना चाहते थे, लेकिन उसी समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सान्निध्य में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृति सेमिनार में उनकी सहभागिता अनिवार्य थी।

शेखावत से मुलाकात के दौरान IFWJ द्वारा अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित स्मारिका का विमोचन गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया। इस अवसर पर फेडरेशन की ओर से मंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। उल्लेखनीय है कि शेखावत, IFWJ के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के चलते वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। इस अवसर पर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट से जुड़े चंद्रशेखर व्यास, डॉ. रंजन दवे, डॉ.लक्ष्मण मोतीवाल, सुर्यांश मूथा, संवितेश्वर पुरोहित, प्रदीप दवे, हर्षित जोशी, लक्षित दवे, योगेश दवे, भूपेन्द्र बिश्नोई, राजेश पुरोहित, नरेंद्र ओझा, भवानी सिंह गेहलोत, पवन प्रजापत, शिव सिंह सिसोदिया, प्रकाश शर्मा और ईश्वर सिंह उदावत सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor