Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:38 am

Thursday, July 9, 2026, 6:38 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

स्वदेशी चेतना जगाने में उत्थान फाउंडेशन ने भरी उड़ान…जोधपुरवासियों ने लिया मिलकर संकल्प, कहा-देश के विकास में बनेंगे भागीदार

पूंजीवादी देशों की टैरिफ धमकियों से निपटने और आर्थिक शक्ति बनने के लिए स्वदेशी के मूलमंत्र को दैनिक जीवन में उतारना ही होगा, सबने जताई सहमति

राखी पुरोहित. जोधपुर

8302316074 rakhipurohit066@gmail.com

दुनिया की आर्थिक शक्ति बनना है और पूंजीवादी देशों की टैरिफ धमकियों से निपटना है तो स्वदेशी अपनाना ही होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक आजादी के लिए स्वदेशी का मंत्र दिया है। इसी मंत्र को अब पूरे देशवासियों को न केवल अपनाना होगा, वरन जीवन में और अपनी दैनिक दिनचर्या में उतारना भी होगा। इसी भावना से रविवार को शहर के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन और स्वदेशी चेतना के अग्रदूत समाजसेवी सुरेश राठी के मार्गदर्शन और सामाजिक कार्यकर्ता और स्वदेशी आंदोलन के समर्थक केवलचंद कोठारी से प्रेरित होकर उत्थान फाउंडेशन ने अशोक उद्योग के बाहर आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और “स्वदेशी अपनाओ – भारत मजबूत बनाओ” के संकल्प को दोहराया।

स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर प्रकाश डाला 

कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। पैम्फलेट, ब्रोशर के माध्यम से नागरिकों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और विदेशी उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया गया। सभी से शपथ पत्र भरवाए गए, जिनमें लोगों ने यह वचन लिया कि वे दैनिक जीवन में अधिकतम स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करेंगे। उत्साह और ऊर्जा से भरे माहौल में यह गतिविधि सफलतापूर्वक संपन्न हुई। फाउंडेशन की इस पहल को स्थानीय नागरिकों ने खूब सराहा और इसे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम बताया। गतिविधि में सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से सहयोग दिया और भविष्य में भी ऐसे अभियानों से जुड़े रहने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के आयोजक सदस्यों में ललित शिवनानी, राजेंद्र सोलंकी, राजपाल सिंह, सौरभ करवा, कमल शर्मा, मदन सिंह, कुंदन सिंह, चंद्रपाल और दीव्यांशु व खुशी आसेरी ने मुख्य भूमिका निभाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor