Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:01 pm

Thursday, July 9, 2026, 8:01 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पंजाब के राज्यपाल ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया

श्याम भक्ति सेवा संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता फैलाना और वृक्षारोपण को भावनात्मक रूप से “माँ” से जोड़कर स्थायी जिम्मेदारी बनाना रहा।

शिव वर्मा. जोधपुर

श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा नवजीवन संस्थान के सहयोग से लव कुश गृह में आयोजित “एक पेड़ मां के नाम” विशेष कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमे पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने एक पेड़ मां के नाम लगाने के साथ पौधों का वितरण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। श्याम भक्ति सेवा संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण हेतु जनजागरूकता फैलाना और वृक्षारोपण को भावनात्मक रूप से “माँ” से जोड़कर स्थायी जिम्मेदारी बनाना रहा।

श्याम भक्ति सेवा संस्थान के कार्यवाहक सचिव हेमंत ललवानी ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन स्थल के मुख्य द्वार पर नवजीवन संस्थान के प्रभारी राजेंद्र सिंह परिहार एवं श्याम भक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत सहित संस्थान की टीम ने भी स्वागत में सहभागिता की। संस्था अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का कुबेर का पौधा, मोतियों की माला, श्याम दुपट्टा और स्मृति चिन्ह से अभिनंदन किया। विशिष्ट अतिथियों में घनश्याम ओझा एवं प्रसन्नचंद मेहता का सम्मान क्रमशः दिलीप मेहता एवं पंडित एस. के. जोशी द्वारा किया गया।

नवजीवन संस्थान के प्रभारी राजेंद्र सिंह परिहार ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में संस्थान की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। श्याम भक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने कार्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उद्देश्य हर व्यक्ति को पेड़ को ‘माँ’ के समर्पण के रूप में रोपने हेतु प्रेरित करना है। सभी अतिथियों व प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ली। सांकेतिक रूप से पौधा वितरण की शुरुआत की गई जिसमें विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को पौधे भेंट किए गए, जिसमें मारवाड़ मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि रामरख, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की प्रतिनिधि बिन्दू टाक, बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, स्थानीय पार्षद विक्रम सिंह, राजमहल अल्फ भाषा स्कूल की प्रतिनिधि ज्योति दशोरा और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य कमला चौधरी को पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर 500 पौधे उपलब्ध कराने वाले समाजसेवी नरेश सुराणा तथा आयोजन में सक्रिय सहयोग देने वाले समाजसेवी जगदीश विश्नोई का सम्मान किया गया।

विशिष्ट अतिथियों प्रसन्नचंद मेहता और घनश्याम ओझा ने अपने विचार साझा करते हुए समाज को पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूक बनने का संदेश दिया। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि “वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, यह भावनात्मक जुड़ाव का विषय बनना चाहिए। यदि हम हर वर्ष एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाएं और उसकी देखभाल करें तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण मिलेगा।” कार्यक्रम के अंत में श्याम भक्ति सेवा संस्थान के कार्यवाहक सचिव हेमंत ललवानी ने सभी आगंतुकों, सहयोगियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्याम भक्ति सेवा संस्थान एवं नवजीवन संस्थान की पूरी टीम उपस्थित रही। जिसमें जगदीश कुमार, लक्की गोयल, कृष्णा गौड़, कन्हैयालाल सबनानी, मोहित हेड़ा, नवीन भाटी, पुखराज जांगिड़, राजूराम जांगिड़, नवीन भाटी, भूमित्र जोशी, एस के जोशी, प्रभांशु जोशी, निश्चल सोलंकी, अक्षिता राजपुरोहित, बिंदु टाक, जितेंद्र राजपुरोहित, नितिन आचार्य, दिलीप मेहता, प्रेमलता मेहता, गौतम उपाध्याय, गोपाल डाबी, पूजा शर्मा, सुरेश शर्मा और राधाकृष्ण के अलावा समाजसेवी शोभा परिहार मौजूद रही।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor